पूर्व मंत्री के घर चोरी करने वाले पारदी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने पारदी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार के यहां वारदात करना कबूल किया है। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपये नकद और चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। पुलिस इनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।नरवर पुलिस ने गुना एवं उज्जैन में रहने वाले पारदी गिरोह के चार सदस्यों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार के हरनावदा स्थित घर में वारदात करना कबूल किया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था, जो अभी फरार हैं। बदमाशों से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही से पौने छह लाख रुपये नगदी के अलावा चांदी के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त औजार जब्त किए गए हैं। एडिशनल एसपी भूरिया ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात में भी इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम देते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *