डेंगू के मरीज अपनी डाइट में इन चीज़ों को करे शामिल…. 

मानसून में डेंगू संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते हैं। इस बीमारी में तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते आदि समस्याएं होती हैं। डेंगू के मरीज को भूख न लगने की भी समस्या होती है। हालांकि मरीज की डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल कर प्लेटलेट्स काउंट को कम होने से रोका जा सकता है। इसलिए इस बीमारी में खानपान का विशेष रूप से ख्याल रखें। तो आइए जानते हैं, डेंगू के मरीजों को अपनी डाइट में किन चीज़ों को शामिल करना चाहिए।

अनार

अनार आवश्यक पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जावान रखता है। अगर आप नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं, तो इससे थकान दूर होती है। यह आयरन का समृद्ध स्रोत है। रक्त प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट में अनार शामिल कर सकते हैं।

लहसुन

लहसुन में एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। लहसुन खाने से सूजन, बुखार, गले में खराश आदि समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण डेंगू से उबरने में मदद करते हैं।

दही

दही पाचन के लिए बेहतर माना जाता है। यह इम्यून सिस्टम को ठीक रखता है। यह एक प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है, जो आंत की सेहत को बढ़ावा देता है।

ग्रेपफ्रूट

ग्रेपफ्रूट को चकोतरा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं। यह फल शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

हल्दी

हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाते हैं। डेंगू से जल्दी रिकवरी के लिए आप नियमित रूप से दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पिएं।

मेथी के दाने

मेथी को दाने डेंगु में काफी कारगर हैं। यह हल्के ट्रैंक्विलाइज़र की तरह काम करती है, जो दर्द को कम करने में सहायक है। 

ब्रोकली

ब्रोकली विटामिन का समृद्ध स्रोत है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। यह रक्त प्लेटलेट्स को बढ़ाने में बेहद मददगार है। अगर आप डेंगू से बचना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *