सीएम शिवराज ने सवा करोड़ बहनों के खाते में डाले पैसे

इंदौर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के तहत सवा करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की। इसके लिए मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो कर सुपर कारिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक से खातों में राशि जमा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तो महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये दिया जा रहा है लेकिन यह एक हजार रुपये तक सीमित नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि मैं पेसे का इंतजाम कर रहा हूं। इस योजना में पैसे बढ़ाए जाएंगे और इनको धीरे-धीरे तीन हजार रुपये करने की योजना है। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में अधिकतर समय कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस ने बहनों का ख्याल नहीं रखा।मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए हम यहां पर रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी समाज में बेटा और बेटी को लेकर भेदभाव किया जाता है। इसी कारण से हम बेटियों के कल्याण के योजनाएं ला रहे हैं। सीएम ने कहा कि हम चाहते हैं कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आएं। इसी कारण से प्रदेश में पार्षद, मेयर और पंचायत सदस्य के चुनावों की आधी सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *