कूनो नेशनल पार्क के जंगल में आजाद हुए दो चीते

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में दो और चीतों को छोड़ा गया है। मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा कि अब उद्यान में खुले में घूमने वाले चीतों की संख्या 12 हो गई है।पिछले साल नामीबिया से आठ चीते लाए गए थे, जिनमें पांच मादा और तीन नर शामिल थे। भारत में इन प्रजातियों को फिर से लाने के एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को उन्हें एक विशेष बाड़ों में छोड़ा था।

इस साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से केएनपी में और बारह चीते लाए गए थे, जिसमें सात नर और पांच मादा चीते शामिल हैं। श्योपुर के प्रभागीय वन अधिकारी पी के वर्मा ने कहा कि सोमवार को दो नर चीते, प्रभास और पावक को केएनपी के जंगल में छोड़ दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था। उन्होंने कहा, अब मुक्त क्षेत्र में चीतों की संख्या 12 हो गई है, जबकि बाड़ों में पांच चीते और एक शावक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *