हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक आपदा में उज्जैन के 15 से अधिक लोग फंसे

उज्जैन ।  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के रूप में आई प्राकृतिक आपदा में उज्जैन के कई सैलानी फस गए हैं। स्थानीय पर्यटकों की संख्या 15 से अधिक बताई जा रही है। इनमें से एक ही परिवार वह उनके मित्रों की संख्या 12 है। बीते तीन दिनों से स्वजन का उनसे संपर्क नहीं हुआ है। घबराए स्वजन ने विभिन्न माध्यमों से हिमाचल सरकार से अपने लोगों की मदद के लिए गुहार लगाई है।

तीन दिन पहले हुए था संपर्क

अखिल भारतीय पुजारी महासंघ से जुड़े राजू बैरागी ने बताया उनकी बेटी मानसी तथा दामाद रितिक बैरागी के साथ नंदिनी बैरागी, पूर्णिमा बैरागी, भावेश बैरागी सहित परिवार से जुड़े कुल 12 सदस्य मनाली घूमने गए हुए हैं। तीन दिन पहले उनसे बातचीत हुई थी, लेकिन उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बैरागी ने बताया मदद के लिए हिमाचल में कुछ लोगों से बातचीत की है। चंडीगढ़ में राष्ट्रीय महामंत्री शिव शर्मा से भी उनकी सकुशल वापसी के लिए चर्चा की है, लेकिन फिलहाल कुछ भी जानकारी नहीं मिल रही है। बताया जाता है उज्जैन के चार अन्य लोग भी हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए हैंl

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *