जूनियर डॉक्टर की हड़ताल से अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित होंगी

छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जूनियर डॉक्टर के हड़ताल पर जाने से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित होंगी। बता दें कि 3000 जूनियर डाक्टर गुरूवार से हड़ताल पर जा रहे हैं। एम्स की तर्ज पर जूनियर डाक्टर एसोसिएशन ने दोगुनी छात्रवृत्ति देने की मांग रखी है।

सुबह आठ बजे से धरना-प्रदर्शन सभी जूनियर डॉक्टरों द्वारा शुरू किया जाएगा। जूनियर डाक्टरों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मुकाबले अन्य राज्यों में जूनियर डॉक्टरों को अधिक छात्रवृत्ति मिल रही है। डाक्टरों की इस हड़ताल की वजह से अंबेडकर अस्पताल में व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। जूनियर डाक्‍टरों के हड़ताल पर जाने से अस्‍पताल की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित होंगी।

पिछले दो वर्षों से लगातार कर रहे हैं मांग
जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रेम चौधरी, डॉ. अमन अग्रवाल, डॉ. मुरारी कुमार साहू, डॉ. आयुष वर्मा, डॉ. राम प्रसाद, डॉ. एम मनीष, डॉ. विपीन कुमार लहरे, डॉ. अविनाश कुशवाहा, डॉ. हिमांशु सिन्हा ने बताया कि छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले दो वर्षों से लगातार शासन से मांग कर रहे हैं। इस दौरान कई बार पत्राचार भी किया गया। लेकिन सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ। वहीं पिछले चार वर्षों से जूनियर डाक्टर के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
जूनियर डाक्टरों का कहना है कि अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ की तुलना में अधिक छात्रवृत्ति मिल रही है। ऐसे में सरकार यहां भी शिष्यावृत्ति में बढ़ोतरी करे। डाक्टर प्रेम चौधरी, सचिव डाक्टर अमन अग्रवाल ने कहा कि जब तक छात्रवृत्ति नहीं बढ़ाई जाती है, आंदोलन खत्म नहीं होगा।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *