विदेश मंत्री ने बैंकॉक में कहा, सरकार ‎‎फिर से शुरु करेगी त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना

‎बैंकॉक । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है ‎कि सरकार ‎फिर से ‎त्रिपक्षीय राजमार्ग प‎रियोजना शुरु करने की को‎शिश कर रही है। उन्होंने कहा कि म्यांमार की स्थिति के कारण भारत-म्यांमा-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग एक बहुत कठिन परियोजना रही है और इसे फिर से शुरू करने के तरीके ढूंढना सरकार की प्राथमिकता है। गौरतलब है ‎कि जयशंकर मेकोंग गंगा सहयोग (एमजीसी) तंत्र के विदेश मंत्रियों की 12वीं बैठक में भाग लेने और बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल)के विदेश मंत्रियों की सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाईलैंड में हैं। जयशंकर ने यहां बैंकॉक पहुंचने के तुरंत बाद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए थाईलैंड और भारत के बीच कनेक्टिविटी  के बारे में बात की। ‎विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा ‎कि आज हमारे सामने असल चुनौती, जिस पर हम काम कर रहे हैं, हम थाईलैंड के बीच सड़क संपर्क बनाना चाहते हैं। 
‎विदेश मंत्री ने कहा ‎कि हमारे पास पूर्वोत्तर भारत से होकर गुजरने वाली यह परियोजना है, यदि हम म्यांमा से गुजरने वाली एक सड़क बनाते हैं और वह सड़क थाईलैंड की ओर से बनाई जाने वाली सड़क से जुड़ती है। बेहतर सड़क संपर्क से माल की आवाजाही, लोगों की आवाजाही में भारी बदलाव आएगा। विदेश मंत्री ने कहा लेकिन, यह बहुत कठिन परियोजना रही है। मुख्य रूप से म्यांमा की स्थिति के कारण यह एक बहुत ही कठिन परियोजना रही है। यह आज हमारी प्राथमिकताओं में से एक है कि इस परियोजना को कैसे फिर से शुरू किया जाए, इसे कैसे चालू किया जाए और इसे कैसे बनाया जाए क्योंकि परियोजना के बड़े हिस्से का निर्माण किया जा चुका है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *