बेटे की फीस के लिए मां बस के सामने कूदी

चेन्नई । तमिलनाडु में एक महिला ने चलती बस के सामने आकर आत्महत्या कर ली ताकि उसके बेटे की कॉलेज फीस का इंतजाम हो सके। महिला कलेक्टर ऑफिस में सफाई कर्मी थी। पुलिस के मुताबिक, महिला को किसी ने बताया था कि अगर दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो जाती है तो परिवार को मुआवजे के तौर पर 45 हजार रुपए मिलेंगे। महिला इस बहकावे में आ गई। घटना तमिलनाडु के सेलम जिले में 28 जून की सुबह हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *