भारी बारिश के कारण मुंबई और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूलों को बंद रखने का ऐलान

मुंबई । मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पालघर और रायगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रशासन ने मुंबई में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को गुरुवार को बंद रखने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रत्नागिरि में चिपलून के कुंभार्ली घाट में चट्टान खिसक गई। कुछ मार्केट में पानी भर गया है। सतारा में बारिश के बीच लैंडस्लाइड की खबर है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायगढ़, पालघर, पुणे और सतारा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण समेत मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही मुंबई के साथ ठाणे में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक रत्नागिरी, कोल्हापुर, ठाणे, नासिक, यवतमाल, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने नागरिकों से उचित सावधानी बरतने की अपील की है।
देश में मॉनसून को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। 1 जून से 18 जुलाई तक 321.8 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सीएसटी, कोलाबा, सांताक्रुज और विद्याविहार क्षेत्र में 100 मिमी। से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मुंबई में  मॉनसून एक्टिव हो गया है। 
क्षेत्रीय मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *