तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 तरह की खिचड़ी

ओट्स की खिचड़ी

ओट्स की खिचड़ी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर पर्याप्त होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में ओट्स से बनी खिचड़ी जरूर शामिल करें। आप इसमें गाजर, हरी मटर, टमाटर और कई अन्य हरी सब्जियां डाल सकते हैं। इससे खिचड़ी की पौष्टिकता और बढ़ेगी।

कुट्टू की खिचड़ी

कुट्टु की खिचड़ी पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं। आप वेट लॉस डाइट में कुट्टू की खिचड़ी शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-बी, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

मसूर दाल की खिचड़ी

मसूर दाल प्रोटीन से भरा होता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। आप इसका उपयोग कर स्वादिष्ट खिचड़ी बना सकते हैं। जो वजन घटाने के भी काम आ सकती है। इस खिचड़ी में सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस का उपयोग कर सकते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए घी से तड़का लगाएं। मसूर दाल में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

सोया खिचड़ी

सोया आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आपको कुछ हल्का और हेल्दी खाने का मन हो, तो सोया की खिचड़ी जरूर खाएं। वेट लॉस के साथ यह खिचड़ी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *