संसद के मॉनसून सत्र के शुरु होने से पहले पीएम मोदी और सोनिया गांधी के बीच हुई चर्चा 

नई दिल्ली । संसद के मॉनसून सत्र में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच कुछ बातचीत हुई। इस दौरान सोनिया ने पीएम मोदी से सदन में मणिपुर वीडियो मुद्दे पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। 
कांग्रेस नेता चौधरी ने बताया कि सदन की बैठक आरंभ होने से कुछ देर पहले पीएम मोदी ने सदन में सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों की दीर्घा की तरफ जाकर नेताओं का अभिवादन किया। जब वह विपक्ष की दीर्घा के पास पहुंचे, तब सोनिया गांधी के साथ उनकी थोड़ी देर बातचीत हुई। 
चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से कहा कि वह मणिपुर मुद्दे पर सदन में चर्चा चाहती हैं। चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने सोनिया गांधी से शायद इसकी कल्पना नहीं की होगी। पीएम मोदी ने सोनिया की बात सुनने के बाद कहा कि ठीक है, हम इस देख रहे हैं। गौरतलब है कि संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हुआ है। ऐसे में मणिपुर घटना पर सोनिया की मांग एक तरह से विपक्ष की मांग हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है और इससे पूरे देश का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है…इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।’ 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *