मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले 4 गिरफ्तार

इंफाल । मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि सरकार सभी आरोपियों को मौत की सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इस बीच कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आपने बेटी बचाओ का नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है। आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है।
ममता ने कहा- मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या मणिपुर की घटना से आपको थोड़ा भी दुख नहीं हुआ? आप पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाते हैं लेकिन क्या आपको बहनों और माताओं के लिए प्यार नहीं है? कब तक बेटियां जलाई जाएंगी, दलित और अल्पसंख्यक लोग मारे जाएंगे? हम मणिपुर नहीं छोड़ेंगे, उत्तर पूर्वी बहनें हमारी बहनें हैं। ममता ने आगे कहा- बिलकिस बानो के मामले में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहलवान के मामले में (बृज भूषण सिंह) को भी जमानत दे दी गई… देश की महिलाएं आने वाले चुनाव में आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *