अब कमल नाथ के लिए गद्दार के लगे पोस्टर

रोशनपुरा चौराहे पर लगाए गए पोस्टरों में कमल नाथ को पहले के बाद दूसरे परमाणु परीक्षण में देरी के लिए दोषी ठहराया गया

भोपाल। जैसे-जैस मप्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, भाजपा व कांग्रेस के बीच सियासी वार-पलटवार तीक्ष्ण हो रहा है। जुबानी हमलों के अलावा पोस्टर-बैनर के जरिए विरोधी नेताओं पर निशाना साधा जा रहा है। इसी सिलसिले में अब कमल नाथ का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें उन्हें गद्दार बताया गया है।
शुक्रवार को रोशनपुरा बेतवा अपार्टमेंट के आसपास किसी अज्ञात ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पोस्टर लगाए हैं। इनमें कमल नाथ को गद्दार की उपाधि दी गई है। साथ ही पोस्टर में लिखा गया है कि 1947 के पहले परमाणु परीक्षण के बाद दूसरा परीक्षण करने में क्यों लगे 24 साल? इस साजिश में किस देशद्रोही का था हाथ? पोस्टर के नीचे लिखा है कि जानने के लिए स्कैन करें। स्कैनर पर कमल नाथ का फोटो भी है। पोस्टर जैसे ही कांग्रेसियों ने लगे देखे, तो विरोध शुरू कर दिया है। इसके पीछे भाजपा की साजिश बताई जा रही है।
गौरतलब है कि बीते दिनों कमल नाथ को भ्रष्टाचारी बताते हुए पोस्टर शाहपुरा मनीषा मार्केट में किसी अज्ञात ने लगाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोटालेबाज व घोषणावीर बताने वाले शहर के अलग-अलग जगहों पर पोस्टर लगे मिले। पोस्टर युद्ध के साथ-साथ भाजपा व कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ जाती है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भाजपा के नेताओं पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पोस्टर लगवाने के लिए आरोप लगाया था। इसके बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था कि कमल नाथ के पोस्टर कांग्रेस के ही लोग लगा रहे हैं, जिन्हें पार्टी में तवज्जो नहीं मिल रही है। गुटबाजी के चलते कांग्रेस के ही बड़े नेता के इशारे पर उनके समर्थक खुद ही कमल नाथ का पोस्टर लगा रहे हैं। भाजपा की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *