अज्ञात वाहन ने चार मवेशियों को कुचला….

बालोद जिले के एनएच 930 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मवेशियों को कुचल दिया। जिसके बाद गौ सेवकों ने चक्काजाम कर दिया। बीती रात गौ सेवकों को मवेशियों के कुचले जाने की सूचना मिली। जिसके बाद वे लोग वहां पहुंच गए। बीती रात दरम्यानी गौ सेवकों ने चक्काजाम कर दिया। अज्ञात वाहन से 4 मवेशियों को कुचलने के बाद चक्काजाम किया गया। सैंकड़ों की संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे। लगभग दो घंटे तक एनएच 930 जाम रहा। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद जाम खत्म हुआ। वहीं आरोपी वाहन चालक के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग का है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *