भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द

नई दिल्ली ।  भारत और ब्रिटेन प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत की प्रक्रिया पूरी करने के बेहद करीब हैं। दोनों देश कुछ मुद्दों पर अपने मतभेदों को दूर करने में लगे हुए हैं। भारत और ब्रिटेन निवेश संधि, बौद्धिक संपदा अधिकारों और उत्पादों के उद्गम स्थान से संबंधित मतभेदों को दूर करने के लिए लगातार कोशिश में लगे हुए हैं। वाहन व शराब के व्यापार से संबंधित मुद्दों पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है।
एक अधिकारी ने भरोसा जताया कि व्यापार समझौते पर वार्ता इस साल पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा, “हम बातचीत की प्रक्रिया को यथासंभव जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके बेहद करीब हैं।” दोनों देशों के बीच एफटीए पर 11वें दौर की बातचीत हाल ही में खत्म हुई है। इस बातचीत में शामिल होने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल लंदन गए थे।
दोनों देश इस वार्ता के दौरान 26 क्षेत्रों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें से 19 क्षेत्रों पर वार्ता पूरी हो चुकी है। अधिकारी ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार, निवेश संधि और उत्पादों का उद्गम संबंधी नियम जैसे कुछ बिंदुओं पर चर्चा अभी पूरी नहीं हुई है।
पहले यह समझौता पिछले साल दीपावली से पहला पूरा होना का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता के कारण यह टल गया था। इसके बाद एक बार फिर से दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत शुरू हुई और भारत-ब्रिटेन के अधिकारी सभी पहलुओं को हल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *