ताइवान को 28 हजार करोड़ का मिलिट्री पैकेज

वॉशिंगटन । अमेरिका ने ताइवान के लिए 28 हजार करोड़ रुपए के मिलिट्री पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में हथियार, मिलिट्री एजुकेशन और ट्रेनिंग भी शामिल है। अमेरिका ने इसकी घोषणा की है। व्हाइट हाउस ने ये नहीं बताया कि वो कौन से हथियार ताइवान को दे रहा है। हालांकि, कुछ अधिकारियों ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स को बताया है कि पैकेज में पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम, पिस्टल, राइफल और दुश्मन पर नजर रखने के लिए जरूरी उपकरण भी शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस पैकेज से ताइवान भविष्य में उस पर होने वाले हमलों का जवाब देने के लिए तैयार रह पाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *