पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नितिन देसाई के निधन का हुआ खुलासा

बॉलीवुड आर्ट डायरेक्ट नितिन चंद्रकांत देसाई के निधन से जुड़ी अपडेट आई है। बीते दिन रायगढ़ के करजत में स्थित एनडी स्टूडियो में नितिन देसाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। अब उनके पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई है।नितिन देसाई का पोस्टमार्टम चार डॉक्टर्स की टीम ने मिलकर किया। रिपोर्ट में आर्ट डायरेक्टर के निधन की वजह फांसी को बताया गया है। रायगढ़ पुलिस ने कहा, आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों की  टीम ने किया, मौत का कारण फांसी है।

नितिन देसाई के निधन की खबर बुधवार को आई। पुलिस ने बीते दिन जानकारी देते हुए कहा कि नितिन देसाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, आर्ट डायरेक्टर की बॉडी मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर कर्जत में उनके एनडी स्टूडियो में पाई गई। जहां से खालापुर पुलिस नितिन देसाई की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जेजे अस्पताल ले गई थी।

नितिन देसाई ने बॉलीवुड, मराठी और टीवी के लिए काम करते थे। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे फिल्म बड़े फिल्म डायरेक्टर्स के साथ काम किया।नितिन देसाई, लगे रहो मुन्ना भाई, हम आपके हैं कौन, देवदास, हम दिल दे चुके सनम, बादशाह, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, परिंदा, दोस्ताना, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, लगान, स्वदेश, गांधी- माई फादर, जोधा अकबर और फैशन जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए पॉपुलैरिटी बटोरी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *