स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सिख युवक ने किया भीड़ पर हमला

ब्रिटेन में एक 25 वर्षीय सिख युवक को कई लोगों को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पश्चिमी लंदन के साउथहॉल में आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान भीड़ पर चाकू से हमला किया। आरोपी गुरप्रीत सिंह को लंदन की यूएक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उस पर जानबूझकर किसी को गंभीर नुकसान पहुंचाने, नुकीला हथियार रखने जैसे आरोप लगे हैं।अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी को 14 सितंबर को आइसलेवर्थ क्राउन कोर्ट में पेश किया जाएगा।खबर के अनुसार, मंगलवार को साउथहॉल में भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रहीं  कुछ वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ खालिस्तान समर्थक मौके पर पहुंच गए और कार्यक्रम में झगड़ा हो गया। इसी दौरान हमला हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *