डीएलएड की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

अयोध्या जिले के बीकापुर के हैदरगंज थाना क्षेत्र के बोदहरी निवासी 21 वर्षीय बीटीसी द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति पुत्री राम तीरथ यादव का शव शनिवार दोपहर घर में कमरे के भीतर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। कमरा अंदर से बंद था।

जानकारी होने पर परिजनों द्वारा छात्र को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अनुराग गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जाती है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बीकापुर कोतवाली पुलिस के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश तिवारी भी अस्पताल पहुंचे तथा मृतक के पिता से घटनाक्रम की जानकारी ली तथा पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम भेजे जाने की कार्रवाई शुरू की गई। छात्रा की संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता राम तीरथ यादव ने बताया कि मृतका विनायक महाविद्यालय खजुरहट में डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इस समय प्रशिक्षण चल रहा था। वह शनिवार सुबह नाश्ता करने के बाद कमरे में चली गई और कमरा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली।

जानकारी होने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल ले जाया गया। मृतका पांच भाई और दो बहनों में पांचवें नंबर पर थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर राजेश तिवारी ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *