बैकफुट पर नीतिश सरकार, छुट्टियों के संशोधित कैलेंडर वापस लिया 

पटना । बिहार में शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के लिए छुट्टियों के संशोधित कैलेंडर को सोमवार को वापस लिया। संशोधित कैलेंडर में दिवाली, दुर्गा पूजा और छठ पूजा की छुट्टियों में कटौती की गई थी, इस लेकर नीतिश सरकार को आलोचना झेलनी पड़ी। शिक्षा विभाग के विद्यालयों के लिए छुट्टियों के इस संशोधित कैलेंडर में त्यौहारी छुट्टियों की संख्या 23 से घटाकर 11 कर दी गई थी। 
बिहार में कई शिक्षक संघों ने अवकाश रद्द करने सहित शिक्षा विभाग द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के खिलाफ पांच सितंबर से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है। छुट्टियों के संशोधित कैलेंडर को वापस लेने के बाद भी शिक्षक संघों ने कहा कि पांच सितंबर से आंदोलन का उनका आह्वान अभी कायम है। टीईटी प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक राजू सिंह ने नीतिश सरकार द्वारा संशोधित कैलेंडर को वापस लेने के बाद कहा, शिक्षा विभाग द्वारा हाल में लिए गए कई निर्णयों के खिलाफ पांच सितंबर से आंदोलन शुरु करने का हमारा आह्वान अभी कायम है। छुट्टियों के संशोधित कैलेंडर को वापस लेना हमारी कई मांगों में से एक था। हम कई शिक्षकों के खिलाफ निलंबन सहित सभी विभागीय कार्रवाइयों को तत्काल वापस लेने की भी मांग कर रहे हैं। हम उन शिक्षकों को भी नियमित करने की मांग कर रहे हैं, जो संविदा पर काम कर रहे हैं। 
शिक्षा विभाग ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘विभाग छुट्टियों के संशोधित कैलेंडर को तत्काल प्रभाव से वापस लेता है, इसकारण छुट्टियों का पुराना कैलेंडर प्रभावी रहेगा। राजू ने कहा, ‘‘लगभग 15 शिक्षक संघों ने सर्वसम्मति से विभाग के हालिया फैसलों के खिलाफ विरोध करने का फैसला किया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *