उप्र की सीएम योगी जी 13 सितंबर को आएंगे उज्जैन

उज्जैन । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को उज्जैन आएंगे। वे यहां मुख्य रूप से नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। इसके बाद भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। उनके बगलामुखी धाम पहुंचने की भी संभावना है। आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए उनका परंपरा अनुसार यहां 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष एवं मोतियों की मालाएं आदि से स्वागत किया जाएगा तथा पीतल का त्रिशूल भेंट किया जाएगा। भर्तृहरि गुफा में योगी आदित्यनाथ गुरु गोरक्षनाथ जी महाराज, राज भर्तृहरि जी, गोपीचंद जी महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करेंगे। उत्तरप्रदेश की यात्रा के दौरान महंत रामनाथ महाराज ने उन्हें उज्जैन आने का न्योता दिया था। इसके अंतर्गत ही वे उज्जैन आ रहे हैं। इसके पहले वे सिंहस्थ 2016 में भर्तृहरि गुफा पधारे थे और यहीं पर रुके थे।भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के उज्जैन आगमन का कार्यक्रम शीघ्र प्रशासन के पास भी पहुंचेगा, लेकिन नाथ संप्रदाय के मुख्यालय गोरखपुर से उनके उज्जैन आगमन की जानकारी स्थानीय मठ भर्तृहरि गुफा में पूर्व ही प्राप्त हो चुकी है। जेड प्लस सुरक्षा होने से मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा एजेंसियां भी यहां पहुंचने वाली हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *