स्टेट डिनर के दौरान टोस्ट से पहले तानाशाह किम जोंग बोले

व्लदिवोस्तोक । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और डेलीगेशन लेवल की बैठक हुई। पुतिन ने तानाशाह के सम्मान में स्टेट डिनर होस्ट किया। डिनर के मेन्यू में डक सलाद, फिश सूप, मशरूम-आलू, मार्बल्ड बीफ, कंडन्स्ड मिल्क और नट्स शामिल थे।
दोनों नेताओं ने रूस-नॉर्थ कोरिया के बीच रिश्ते और मजबूत करने पर टोस्ट किया। किम जोंग ने कहा कि बुराई के खिलाफ अपने मिलिट्री ऑपरेशन में रूस की निश्चित तौर पर जीत होगी। हालांकि इस दौरान उन्होंने रूस का जिक्र नहीं किया।
पुतिन के साथ करीब 5 घंटे बिताने के बाद किम जोंग वोस्तोचन कॉस्मोड्रोम से रवाना हो गए। इससे पहले रूसी स्पेसपोर्ट वोस्तोचन कॉस्मोड्रोम में पुतिन ने किम का स्वागत किया। ये स्पेस सेंटर रूस के पूर्वी आमूर क्षेत्र में है। किम जोंग ने कहा कि रूस के साथ बेहतर रिश्ते हमारी प्राथमिकता है। रूस अपने संप्रभुता और देश की रक्षा के लिए जंग लड़ रहा है। हम साम्राज्यवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हमेशा रूस के साथ थे और रहेंगे। इससे पहले किम जोंग ने स्पेस सेंटर में लॉन्च फेसेलिटी का जायजा लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *