76 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ विश्व नेताओं के बीच शीर्ष पर मोदी

वाशिंगटन ।  मॉर्निंग कंसल्ट के एक रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 76 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ विश्व नेताओं के बीच शीर्ष पर बने हुए हैं। अमेरिका के कंसल्टेंसी फर्म के ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर के मुताबिक 76% लोग पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं, जबकि 18 फीसदी लोग इससे सहमत नहीं हैं। साथ ही 6 फीसदी लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी है।
रेटिंग में काफी अंतर से प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, इस रेटिंग में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट (64 प्रतिशत) और मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर (61 प्रतिशत) लोग स्वीकार करते हैं।
पिछली रेटिंग में भी प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष पर थे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को 40 फीसदी, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को 37 फीसदी, यूके के पीएम ऋषि सुनक को 27 फीसदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को सिर्फ 24 फीसदी रेटिंग मिली है। भारत ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की, जिसमें 40 से अधिक वैश्विक नेताओं और उनके प्रतिनिधिमंडलों की भारत ने मेजबानी की थी।
जी20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से अपनाया गया। घोषणा की एक प्रमुख विशेषता सभी वैश्विक शक्तियों को एक मंच पर लाना और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे विभाजनकारी मुद्दे पर आम सहमति बनाना था, जिसमें भारत सफल
जी20 प्रेसीडेंसी के लिए भारत की थीम भी एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य थी, जिसका संस्कृत अनुवाद वसुधैव कुटुंबकम था। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता देश के अंदर और बाहर दोनों जगह समावेशन का प्रतीक बन गई है, उन्होंने कहा कि यह भारत में पीपुल्स जी20 बन गया है और करोड़ों नागरिक इससे जुड़े हुए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *