मध्य प्रदेश के रतलाम में दर्शन एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा

रतलाम ।    शनिवार सुबह पांच से छह बजे के बीच 12494 हजरत निजामुद्दीन से मिराज जाने वाली दर्शन एक्स यात्री ट्रेन का इंजन अमरगढ़ पंच पिपलिया के पास चट्टान के आने से पटरी से उतर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन सहित मंडल के सभी बड़े अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। यात्रियों के लिए रेल प्रशासन ने सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई। हादसे की वजह से दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन बाधित हुआ है। कई ट्रेनों को आगे पीछे के स्टेशनों पर खड़ा करवाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *