एलियंस के अ‎स्तित्व को लेकर ‎छिड़ी बहस

न्यू मेक्सिको। मेक्सिको संसद में प्रद‎र्शित एलियंस शव को लेकर दुनिया में बहस छिड़ गई है। अमेरिका ने ए‎लियंस के अ‎स्तित्व को लेकर सहम‎ति जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक ‘पब्लिसिटी स्टंट’ है। दुनिया में एलियंस का कोई वजूद नहीं है। उल्लेखनीय है कि मेक्सिको संसद में लाइव स्ट्रीमिंग से मैक्सिकन पत्रकार और लंबे समय तक यूएफओ के शौकीन जैमे मौसन ने एलियंस की लाशों को दिखाया था। इन लाशों के हाथ और पैर में तीन उंगलियां थीं. मौसन ने दावा किया कि ये एलियंस 2017 में पेरू के प्राचीन नाज़का लाइन्स के पास से पाए गए थे। उन्होंने बताया कि इसे मेक्सिको के राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय (यूएनएएम) द्वारा कार्बन-डेटेड किया गया था और निष्कर्ष निकाला गया था कि वे लगभग 1,000 साल पुराने थे। उन्होंने दावा किया कि उनका पृथ्वी पर किसी भी प्रजाति से कोई संबंध नहीं है। यह ऐसा लगता है कि यह ममी बच्चा है। मौसन पहले भी इसी तरह के विवादास्पद दावे कर चुके हैं। इन एलियंस के डेड बॉडी को दिखाए जाने की आलोचना पूर्व अमेरिकी नौसेना पायलट रयान ग्रेव्स ने की है। उन्होंने इसे “अज्ञात असामान्य घटना” बताते हुए इसके अप्रमाणित स्टंट से  निराशा जताई।
पेरू के संस्कृति मंत्री लेस्ली उर्टेगा ने सवाल उठाया है कि यह नमूने पेरू से कैसे निकले। उर्टेगा ने मौसन और उनके सहयोगियों के संदर्भ में कहा ‎कि इन सज्जनों के साथ संबंध रखने वाले कुछ लोगों के खिलाफ संस्कृति मंत्रालय की ओर से एक आपराधिक शिकायत है मौसन ने गुरुवार को  कहा कि उनके आलोचकों ने अभी तक उनके दावों का खंडन करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है। मौसन ने कहा ‎कि उनके आलोचक उनकी खोज की ताकत को छीन लेना चाहते हैं। हम इस पर वर्षों से जांच कर रहे हैं जब‎कि वे सिर्फ बातचीत कर रहे हैं।
उधर नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन-नासा नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने माना है  अमेरिका में एलियंस हैं।  वहीं, प्रिंसटन विश्वविद्यालय के खगोल भौतिकी विभाग के पूर्व प्रमुख और रिपोर्ट के अध्यक्ष डेविड स्पर्गेल ने कहा कि उन्हें नमूनों की प्रकृति के बारे में पता नहीं है य‎दि ‎किसी के पास कुछ नमूने हैं, तो दुनिया के वैज्ञानिक समुदाय को उपलब्ध कराएं और तब हम देखेंगे कि उनमें क्या है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *