इंदौर में गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

इंदौर ।   बुधवार को शहरी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनआशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। यात्रा को इंदौर शहर के छह विधानसभा क्षेत्रों से गुजरना है। पहले यह तय किया गया था कि यात्रा हर एक विधानसभा में दो-दो घंटे रहेगी, लेकिन मंगलवार देर रात इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया अब यह यात्रा इंदौर शहर की प्रत्येक विधानसभा में दो नहीं बल्कि एक घंटा रहेगी। इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान। पिपल्याराव स्थित गुरुद्वारा बन्दीछोड़ साहेब में मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने शुरू की जनआशीर्वाद यात्रा। जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने से पहले शिवराजसिंह ने गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद कहा कि मेरा सौभाग्य है कि गुरु घर में आकर मत्था टेका। प्रदेश में सब निरोग हों, सब का मंगल हो। कोई भी गलत काम हमसे न हो। सब सेवा करें, यही प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने सत श्री अकाल का नारा भी लगाया।

राऊ विधानसभा में रथ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के इस विधानसभा में घोषित उम्मीदवार मधु वर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व अन्य नेता भी मौजूद थे। यात्रा का जगह-जगह मंच लगाकर स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता थे। विधानसभा 4 में जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। यात्रा के दौरान वैष्णव पालीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थी कॉलेज को शासकीय करने की मांग को लेकर रास्ते में खड़े थे। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर उनकी मांगें लिखी हुई थीं। विधानसभा 5 के नेहरू नगर 9 नंबर रोड के गड्ढे भरे गए। यहां पर झुके हुए बिजली के पोल भी बदले जा रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा इसी मार्ग से निकलना है।

बहुत लंबा हो रहा था कार्यक्रम

पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार यात्रा को सुबह 9 बजे से शुरू होना था। इंदौर शहर की छह विधानसभा में प्रत्येक में दो-दो के हिसाब से करीब 12 घंटे यात्रा निकाली जाना थी। यह बहुत लंबा कार्यक्रम हो गया था। यही वजह है कि ऐनवक्त पर कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अब यात्रा सुबह 9 बजे से निकलकर दोपहर करीब 4 बजे समाप्त हो जाएगी।

मुख्यमंत्री होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भी बुधवार को निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होना है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11.20 बजे भोपाल से इंदौर के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इंदौर पहुंच जाएंगे और यात्रा में शामिल होंगे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार उस वक्त जन आशीर्वाद यात्रा विधानसभा 1 में रहेगी।

यात्रा इसके बाद विधानसभा तीन, पांच और दो पहुंचेगी। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, बुधवार को जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री की सभा का कोई कार्यक्रम नहीं है लेकिन संभावना है कि वे दो-तीन जगह जनता को संबोधित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी इंदौर में ही करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी यात्रा में शामिल होंगे। देर रात यात्रा के प्रभारी जवाहर मंगवानी ने यात्रा का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया।

इस रूट से निकलेगी यात्रा

विधानसभा राऊ

क्षेत्र – प्रतीक्षा ढाबा से भोलाराम उस्ताद मार्ग, दीनदयाल उपवन, राजीव गांधी सर्कल, निर्भयसिंह पटेल प्रतिमा, चाणक्यपुरी चौराहा, दशहरा मैदान।

विधानसभा क्षेत्र-4

क्षेत्र – महूनाका, छत्रीबाग, बियाबानी, मालगंज, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा।

विधानसभा क्षेत्र एक

क्षेत्र – गणेशगंज, टोरी कार्नर, गौराकुंड, खजूरी बाजार, राजवाड़ा।

विधानसभा क्षेत्र-3

क्षेत्र – राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा चौराहा, गौतमपुरा, कलालकुई, रावजी बाजार, लाल मंदिर, गाड़ी अड्डा।

विधानसभा क्षेत्र-5

क्षेत्र – मालवा मिल चौराहा, गोमा की फैल मेनरोड़, पंचम की फैल, नेहरू नगर मेनरोड़ गली नंबर 5 तक।

विधानसभा क्षेत्र-2

क्षेत्र – नेहरू नगर, जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा, सांई मंदिर, नंदानगर चौराहा, तीन पुलिया, राजमाता जीजाऊ चौक, परदेशीपुरा, शिवधाम, सुभाष नगर, कुलकर्णी नगर चौराहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *