ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश मूल के शख्स ने 40 कुत्तों से किया दुष्कर्म, सभी कुत्तों को मार डाला 

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया से कुत्तों के साथ जघन्य अपराध की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश मूल के एक मगरमच्छ जानकार ने कुत्तों के साथ दुष्कर्म कर उन्हें मारने की बात कबूली है। खुलासा हुआ कि इस शख्स ने अपने कुकृत्य का वीडियो बनाकर उन्हें सोशाल मीडिया पोस्ट भी किया है। बीबीसी और नेशनल ज्योग्राफिक के साथ काम कर चुके जीव विज्ञानी एडम ब्रिटन ने ऑस्ट्रेलियाई अदालत को बताया, ‘उसने दर्जनों (40 से अधिक) कुत्तों को तब तक प्रताड़ित किया जब तक वे मर नहीं गए। आरोपी ने सारी घटना कैमरे में रिकार्ड भी किया है। ब्रिटन पर 60 आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों में एडम ने ऑनलाइन वेबसाइट से बाल शोषण सामग्री को एक्सेस करने की बात भी कबूल की है। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर, उत्तरी क्षेत्र के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने लोगों को अदालत कक्ष को छोड़ने की चेतावनी दी। क्योंकि आरोपी ब्रिटन के अपराधों का वीडियो डिटेल्स बहुत परेशान कर देने वाला था, लोगों को देखकर शॉक भी लग सकता था। 
अभियोजक पक्ष ने कोर्ट से कहा कि ब्रिटन को 2014 से जानवरों में परपीड़क यौन रुचि थी। आरोपी ने अपने पालतू जानवरों के साथ-साथ अन्य मालिकों द्वारा छोड़े गए कुत्तों का भी यौन-शोषण किया। अभियोजक पक्ष ने बताया जब कुत्तों के पुराने मालिक अपने जानवरों की हालचाल लेने के लिए फोन करते थे तब वह  झूठी कहानियां बनाता था और कुत्तों की पुरानी तस्वीरें भेजता था। आरोपी ने शिपिंग कंटेनर को रिकॉर्डिंग करने वाले सामानों से सुसज्जित किया था जहां वह जानवरों के साथ दुष्कर्म करता था।  ब्रिटन ने जीवविज्ञान से पीएचडी की है। फिलहाल चार्ल्स डार्विन विश्वविद्यालय में अकादमिक पोस्ट पर कार्यरत है। उस साल 2022 में उत्तरी क्षेत्र की पुलिस ने एक वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *