पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

मंदसौर ।   मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में एक पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इधर बालिका को शामगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।

पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं

मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना होने के बाद भी पुलिसकर्मी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। इधर कांग्रेस ने भी इस मामले में थाने का घेराव करने का प्रयास किया।

शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी की घटना

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में एक पांच वर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। स्वजन ने इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया।

आरोपित को गिरफ्तार किया

पुलिस ने तत्परता करते हुए आरोपित 27 वर्षीय शेरसिंह पुत्र भोपालसिंह निवासी ग्राम फतेहपुर थाना नारायणगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को पहले शामगढ़ हास्पिटल में रखा गया था वहां प्राथमिक उपचार हुआ उसके बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मामले ने पकड़ा तूल

मामले ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों को जैसे इस घटना का पता चला उन्होंने थाने का घेराव करने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने बालिका को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *