ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति पर हत्या का आरोप

भारतीय मूल के एक 23 वर्षीय व्यक्ति पर एक भारतीय महिला की हत्या का आरोप लगाया गया है, जो दक्षिण लंदन के क्रॉयडन में एक घर में चाकू से घायल अवस्था में पाई गई थी। आरोपी का नाम शैल शर्मा बताया जा रहा है।

रविवार शाम को पुलिस और पैरामेडिक्स को घर पर बुलाए जाने के बाद महक शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद से ही शैल शर्मा हिरासत में हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि पीड़िता के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मंगलवार को विशेष पोस्टमार्टम होगा। 

मृतका हाल ही में भारत से आई थी यूके

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि महक हाल ही में भारत से यूके आई है। हत्या के संदिग्ध के साथ मृतका का संबंध अज्ञात है। शैल शर्मा को रविवार को क्रॉयडन में ऐश ट्री वे में घटनास्थल से गिरफ्तार कर उसे मंगलवार को विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया जाना था। 

मेट पुलिस ने कहा, 'जिस किसी के पास ऐसी जानकारी है जो जांच में सहायता कर सकती है, जिसमें ऐश ट्री वे के पते पर रविवार दोपहर को गड़बड़ी देखने या सुनने वाला कोई भी व्यक्ति शामिल है, उसे पुलिस को फोन करने के लिए कहा गया है।'

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *