पैसे के लेन-देन के विवाद में एक युवक की हत्या, आरोपित ने खुद किया सरेंडर

स्थानीय गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम तोरला में पैसे के लेन-देन के विवाद में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।

पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, महज 15 सौ रुपए के लेनदेन की बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद था। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई। विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। उसके बाद आरोपित ने सब्जी काटने वाले चाकू से रोशन साहू की हत्या कर दी।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने खुद थाने पहुंचकर खुद के पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी के के बाद थाना प्रभारी आशीष राजपूत टीम के साथ ग्राम तोरला पहुंचे और लाश को चीरघर भिजवाया है। मामले में आरोपित से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *