शादी की दूसरी सालगिरह पर कटरीना ने किया पति विक्की कौशल इस अंदाज में विश 

विक्की कौशल और कटरीना की कल यानी 9 दिसंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई।  इस कपल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लिए थे।

इस कपल की शादी में दोनों का परिवार और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे। वहीं देर रात कटरीना कैफ ने पति विक्की संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

कटरीना ने किया विश

विक्की और कटरीना ने शनिवार को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अपने-अपने अंदाज में विश किया। एक्टर ने जहां वाइफ संग फ्लाइट का वीडियो शेयर किया था तो वहीं रात होते-होते कटरीना ने भी एक तस्वीर साझा की। इस फोटो में कटरीना पति को हंग करती नजर आ रही हैं और विक्की कैमरे में स्माइल करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा, माई और तीन दिल बनाए।

विक्की और कटरीना का वीडियो

एक्टर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे थे। इस दौरान कैट डांस करती नजर आ रही हैं और विक्की उनका वीडियो बना रहे हैं। इसी के साथ कैप्शन में लिखा था, “उड़ान में और जीवन में मनोरंजन! लव यू ब्यूटीफुल। इसे हमेशा जारी रखो।

विक्की और कटरीना वर्कफ्रंट 

इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में विक्की कौशल 'सैम बहादुर' रिलीज हुई है। अब जल्द विक्की डंकी में नजर आएंगे। इसके अलावा कटरीना कैफ सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' में दिखाई दी थी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *