कोयले का आयात हुआ कम, 4 प्रतिशत से अधिक घटा इंपोर्ट

वित्त वर्ष 24 के अप्रैल से अक्टूबर के दौरान भारत का कोयला आयात घटा है। इस दौरान कोयले का आयात 4.2 प्रतिशत गिरकर 148.13 मिलियन टन (एमटी) हो गया जो वित्त वर्ष 23 की समान अवधि में 154.72 मीट्रिक टन था।

कितना रहा नॉन-कोकिंग कोल का आयात?

एक रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान, गैर-कोकिंग कोयले का आयात घटकर 94.53 मीट्रिक टन हो गया जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान 104.41 मीट्रिक टन था।

कितना रहा कोकिंग कोल का आयात?

आंकड़ो के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान कोकिंग कोयले का आयात थोड़ा बढ़कर 33.74 मीट्रिक टन था। आपको बता दें कि एक साल पहले की अवधि में इसका आयात 32.74 मीट्रिक टन था।

अक्टूबर में कितना रहा आयात?

एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में आयात लगभग 23.59 मीट्रिक टन रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में अक्टूबर में यह 19.04 मीट्रिक टन था। अक्टूबर में कुल आयात में से, गैर-कोकिंग कोयले का आवक शिपमेंट 16.88 मीट्रिक टन था जो पिछले साल के अक्टूबर में 11.69 मीट्रिक टन था।

इसके अलावा कोकिंग कोयले का आयात 4.31 मीट्रिक टन रहा, जो पिछेल साल के अक्टूबर में 4.69 मीट्रिक टन था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *