गुजरात में आप के एक और नेता ने पार्टी छोड़ भाजपा जॉइन कर ली

अहमदाबाद| लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) को आज एक और झटका लगा है| बुधवार को आप विधायक भूपत भायाणी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था| पंचमहल जिले के हालोल विधानसभा क्षेत्र के आप उम्मीदवार भरत राठवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है| आप छोड़ने के बाद भरत राठवा भाजपा में शामिल हो गए| गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने घोघंबा के झोझ में आयोजित कार्यक्रम में भरत राठवा का भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया| पिछले साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवार भरत राठवा को 23800 वोट मिले थे, जबकि सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस को केवल 5000 वोट से संतोष करना पड़ा था| दूसरी ओर भरुच से भी आप में बड़ी टूट की चर्चा है| जिसके मुताबिक आप के भरुच जिला प्रमुख पियूष पटेल से नाराज पार्टी के 60 जितने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है| आज दो पन्नों का त्यागपत्र वायरल होने के बाद भरुच में यह विषय चर्चा का केन्द्र बन गया है| बताया जाता है कि भरुच में पियूष पटेल को जिला प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद से नींव के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नाराज चल रहे थे| पियूष पटेल से नाराज होकर ही आप के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी से इस्तीफा दे रहे होने के मैसेज सोशल मीडिया पर चर्चा का केन्द्र बने हुए हैं|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *