गिरिराज सिंह ने कहा-बिहार जंगल राज पार्ट-2 में चल रहा है 

बक्सर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बक्सर में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में बिहार जंगल राज पार्ट-2 में चल रहा है। 
जब लालू मुख्यमंत्री थे तो सिम्मी का ऑफिस पटना में था। इसीलिये बिहार आज उग्रवादी और आतंकियों की नर्सरी है।
दानापुर अनुमंडल दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाए गए अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कैदी की गोली मारकर हत्या की गई है वह नई बात नहीं है। जब इंस्पेक्टर को गोली मार दी जाती है। कोई ऐसा दिन नहीं जब 20-25 तक मर्डर बिहार में ना हों। इसके बाद भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कहते हैं कि हमारा क्राइम का डेटा कम है। लालू जी अब साथ आ  गए हैं। इसलिए अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।
संसद की सुरक्षा में सेंधमारी पर दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उग्रवादी की कोई जात नहीं होती यह ओवैसी के लिए हो सकता है यह कांग्रेस के लिए हो सकता है। यह टुकड़े-टुकड़े गैंग के लिए हो सकता है। भारत सरकार के लिए और लोकसभा के अध्यक्ष के लिए आतंकवादी आतंकवादी ही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नजर में आतंकवादी आतंकवादी होता है। आतंकवादी की कोई जात नहीं होती है। कुछ महीने पहले सरकार को तबाह और बदनाम करने के लिए किसान आंदोलन किया गया था। जिसका टूल किट कहीं और से जुड़ा था। वह दिन दूर नहीं जिस दिन सब के चेहरे बेनकाब होंगे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *