पत्नी की हत्या कर पति फरार

अलीगढ़ । एक पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। लाश को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। 
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में बरला क्षेत्र अंतर्गत गाजीपुर गांव में नीरज एक परचूनी की दुकान करता है और उसकी पत्नी गीता देवी घर में ही सिलाई का काम करती थी। दोनों की शादी को 20 साल से अधिक हो चुके थे पर उनकी कोई संतान न थी। नीरज चार भाइयों में सबसे छोटा है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। 30 दिसंबर की सुबह पति नीरज ने पत्नी गीता देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गीता देवी की लाश को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर नीरज फरार हो गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद कमरे का ताला तोड़ा और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारोपी नीरज की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *