शादी से पहले भक्ति में डूबा कपल, रकुल प्रीत सिंह और जैकी ने किए राम मंदिर के दर्शन

साल 2024 की शुरुआत होते ही कई कपल्स की शादी की चर्चाएं भी टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। चर्चा है कि दोनों फरवरी में सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस बीच कपल ने भगवान राम के दर्शन किए।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं। दोनों इसी साल फरवरी के महीने में हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी से पहले दोनों ने भगवान राम के दर्शन किए। 

भगवान की भक्ति में डूबे रकुल और जैकी

मुंबई में राम मंदिर की प्रतिकृति रथ बनाई गई है। जो लोग 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे लोग मुंबई में ही भगवान राम के दर्शन कर सकते हैं। रकुल और जैकी भी मुंबई स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति के दर्शन करने गए। पूजा-अर्चना करने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो भी शेयर किया है।

एक तस्वीर में रकुल और जैकी को हाथ जोड़े हुए भगवान राम के सामने प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। दूसरे वीडियो में भी कपल भगवान की भक्ति में डूबा हुआ दिख रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस पेस्टल ग्रीन कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, जैकी ऑरेंज कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए जैकी ने कैप्शन में लिखा- राम मंदिर प्रतिकृति रथ से मंत्रमुग्ध। शांतिपूर्ण और दिव्य।

बता दें कि शुक्रवार (12 जनवरी) को रकुल प्रीत सिंह की साइंस फिक्शन फिल्म 'अयलान' (Ayalaan) रिलीज हुई, जिसे क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *