IND vs AUS: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 साल बाद टेस्ट मैच खेलेगा भारत…

नागपुर : भारतीय टीम नौ फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथी सीरीज जीतने पर होगी। कंगारूओं के खिलाफ भारत को सीरीज में पिछली हार 2014-15 में मिली थी। उसके बाद 2017 में घरेलू मैदान पर 2-1 से जीत मिली थी। फिर 2018-19 और 2020-21 में दोनों सीरीज ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर भारत 2-1 के अंतर से जीता था।

नागपुर में टीम इंडिया नवंबर 2017 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी। तब उसने श्रीलंका के खिलाफ पारी और 239 रन से हराया था। टीम इंडिया इस मैदान पर 2010 के बाद से नहीं हारी है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 साल बाद नागपुर में भिड़ंत
भारतीय टीम नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22008 के बाद पहली बार खेलेगी। पिछली बार उसे 172 रनों से जीत मिली थी। वह मैच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के करियर का आखिरी मुकाबला था। उसी सीरीज में अनिल कुंबले ने संन्यास लिया था। वह नागपुर से पहले दिल्ली में खेले गए तीसरे टेस्ट में आखिरी बार खेले थे। नागपुर में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की थी। उन्होंने मैच के आखिरी समय में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कुछ देर के लिए कप्तानी करने का मौका दिया था। उनके इस कदम ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था।

 टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम इंडिया: 
रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, एस भरत, ईशान किशन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: 
उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *