मुश्किल भरे रहे डिलीवरी के बाद दिशा परमार के दिन, बोलीं- ‘हर दिन रोती थी’

एक महिला के लिए मां बनना सिर्फ एक खूबसूरत एहसास नहीं होता है, बल्कि यह सफर रोलर-कोस्टर से भरी रहती है। बेबी की डिलीवरी के बाद एक महिला को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है, जिनमें से एक पोस्टपार्टम डिप्रेशन भी है। लगभग हर महिला इस प्रॉब्लम का सामना करती है। टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार भी उनमें से एक है।

दिशा परमार और उनके पति राहुल वैद्य शादी के दो साल बाद माता-पिता बने। दोनों ने 20 सितंबर 2023 को एक बेटी का स्वागत किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम नव्या रखा है। दिशा और राहुल ने भले ही अपनी बेटी का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है, लेकिन वे उसके साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में, दिशा ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बात की है।

डिलीवरी के बाद डिप्रेस हुईं दिशा परमार

दिशा परमार को जब भी फुरसत मिलती है, वो अपने चाहने वालों के साथ गुफ्तगू करती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ आस्क मी सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में सवाल किया और उनकी लाडली नव्या को ढेर सारा प्यार दिया।

फैन के इस सवाल पर दिशा परमार ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, "पूछने के लिए शुक्रिया। शुरुआती डेढ़ महीने मुश्किल थे। मैं लगभग हर रोज रोया करती थी, लेकिन अब हमने अपना रूटीन सेट कर लिया है और सब सही चल रहा है।"

पहली बार बेटी को देख रोने लगी थीं एक्ट्रेस

दिशा परमार से एक फैन ने पूछा था कि जब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी नव्या को देखा था, तो उनका क्या रिएक्शन था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, "मेरे आंखों से आंसू बह रहे थे। बहुत खुश थी।"

बता दें कि आखिरी बार दिशा को टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में नकुल मेहता के साथ देखा गया था। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *