भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी बोले-यात्रा का लक्ष्य अन्याय के खिलाफ लडऩा

जौरहाट। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छठे दिन राहुल गांधी ने ब्रह्मपुत्र नदी में सफर किया। वे दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली पहुंचे। यहां राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति के लोगों को एकजुट करने के साथ इस अन्याय के खिलाफ लडऩा भी है।
राहुल ने असम में भाजपा की हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- असम में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा देश में नफरत फैलाने के साथ जनता का पैसा लूट रही है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम का मुद्दा उठाएंगे।  मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ है। पीएम मोदी आज तक वहां नहीं गए। नगालैंड में पीएम ने बड़े वादे किए थे। वहां के लोग पूछ रहे हैं कि पीएम के वादों का क्या हुआ। ऐसी ही चीजें असम में भी हो रही हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री बौखलाए हुए हैं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। हमने कोई नियम नहीं तोड़ा। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोग सडक़ पर न आएं और राहुल गांधी को न देख पाएं। उन्हें जो कुछ करना है, करने दीजिए। हमें जो कुछ करना है, वो हम करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *