कागज से बने तिरंगे झंडों को जमीन पर ना फेंकें…..वरना होगी कार्रवाई

नई दिल्‍ली । गणतंत्र दिवस समारोह को अब केवल एक सप्‍ताह का ही शेष बचा है। 26 जनवरी को देखकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजन के दौरान उपयोग होने वाले कागज से बने भारतीय झंडे को समारोह खत्‍म होने के बाद जमीन पर ना फेंका जाए। 
गृह मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और झंडे की गरिमा के अनुरूप कागज के तिरंगे का निजी तौर पर निपटान किया जाना चाहिए। आपसे सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जनता द्वारा उपयोग किए जाने वाले कागज से बने झंडों को कार्यक्रम के बाद जमीन पर नहीं फेंका जाता है। इसतरह के झंडों को झंडे की गरिमा के अनुरूप, निजी तौर पर निपटाया जाना चाहिए। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *