8038 करोड़ के 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम, नितिन गडकरी पहुंचे भोपाल

भोपाल | लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी सड़कों की सौगात देंगे। लाल परेड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर से भोपाल पहुंचे। इससे पहले जबलपुर के कार्यक्रम में भी करोड़ों रुपए की सड़कों की नितिन गड़करी ने प्रदेश को सौगात दी। प्रदेश में 10 हजार 405 करोड़ रूपये की लागत से 724 किलोमीटर लम्बी सड़कों की सौगात मिल रही है। इसमें 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 8 हजार 38 करोड़ रूपये लागत से 498 किलोमीटर लम्बी 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअली जुड़ेंगे।  
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *