पांच बच्चों का पेट पालने के लिए भिक्षा मांग रही, महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। पति की मृत्यु के बाद पांच बच्चों का पेट पालने के लिए भिक्षावृत्ति को मजबूर महिला की मदद की बजाय एक व्यक्ति मुट्ठी भर आटा देने के बहाने अपने घर तक ले गया। दरवाजे पर पहुंचते ही उसे अंदर खींच लिया और दुष्कर्म किया।

शोर मचाने पर पीड़ित को जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति का ढाई वर्ष पूर्व निधन हो गया था। पांच बच्चों की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई। थोड़ी सी खेती के अतिरिक्त कोई अन्य आय का साधन नहीं है। इसलिए उसने घर-घर जाकर भिक्षा मांगनी शुरू कर दी।

आरोपित को किया गया गिरफ्तार

सोमवार को वह एक अन्य गांव में भिक्षा मांगने गई थी। रामरतन नाम का व्यक्ति मिला तो उसने रुपये न होने का बहाना बनाया। महिला ने बच्चों का वास्ता दिया तो उसे आटा देने की बात कही। पूरे दिन से कहीं कुछ मिला नहीं था। महिला को लगा कि वह उसकी मदद करना चाहता है। इसलिए उसकी बात पर विश्वास करके चली गई। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच सीओ करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *