बजट सत्र से पहले आज CM साय ने बुलाई प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक

कांग्रेस सरकार भले ही सत्ता से बेदखल हो चुकी है मगर भाजपा अब भी पूर्ववर्ती भूपेश सरकार को घेरने की रणनीति में जुटी है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने बजट सत्र को ध्यान में रखकर यह बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक सत्तापक्ष भाजपा के विधायकों ने भूपेश सरकार में चल रही गोधन न्याय योजना समेत अन्य योजनाओं को लेकर विधानसभा में प्रश्न किया है।

पांच फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र

पांच फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इसके पहले भाजपा के विधायकों के बीच बैठक में विपक्ष को घेरने के लिए रणनीति तय होगी। बजट सत्र में मुख्य बजट का प्राकलन भी पेश किया जाएगा। विधानसभा सत्र में गोधन न्याय योजना पर कई सवाल पूछे जाएंगे।

कुल 20 बैठकें होंगी

बता दें कि सत्ताधारी दल ने पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ नगरीय प्रशासन से लेकर कृषि, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, जल संसाधन, खनिज विभाग, उद्योग, शिक्षा सहित अन्य विभागों में ढेरों प्रश्न किए हैं। साय सरकार का बजट सत्र पांच फरवरी से एक मार्च तक प्रस्तावित है। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के भाषण से होगी। अगले दिनों से उस पर चर्चा होनी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *