आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को जबरन उज्जैन भेजा, बोले- हम देव दर्शन करने नहीं आए

उज्जैन ।   किसानों को उज्जैन भेजने को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स किया। उन्होंने लिखा- किसान आंदोलन में भाग लेने जा रहीं कर्नाटक की महिलाओं को पुलिस हिरासत में जबरदस्ती ट्रेन से उज्जैन ले जाया गया। भाजपा जब जब डरती है, पुलिस को आगे करती है। किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य, गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बनने के बाद आज दिल्ली में किसानों का बड़ा आंदोलन है। इसे लेकर किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने किसानों से दिल्ली पहुंचने का आग्रह किया था। आंदोलन में शामिल होने के लिए ट्रेन से जा रहे किसानों को रविवार रात से ही दिल्ली पहुंचने से रोका जा रहा है। किसानों को कल भोपाल में रोका गया और आज उन्हें ट्रेन के माध्यम से उज्जैन भेज दिया गया। कर्नाटक के किसानों को जब उज्जैन स्टेशन पर लाया गया तो वह नाराज हो गए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने कहा कि  हम दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन भोपाल पुलिस ने हमें नहीं जाने दिया। हम उज्जैन में कोई देव दर्शन करने नहीं आए हैं, हमें तो किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जाना है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया था ट्वीट

किसानों को उज्जैन भेजने को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स किया। उन्होंने लिखा- किसान आंदोलन में भाग लेने जा रहीं कर्नाटक की महिलाओं को पुलिस हिरासत में जबरदस्ती ट्रेन से उज्जैन ले जाया गया। भाजपा जब जब डरती है, 
पुलिस को आगे करती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *