दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने मुख्यमंत्री साय समेत 310 भाजपा नेता दिल्ली हुए रवाना

रायपुर। दिल्ली में होने जा रहे भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने को छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 310 नेता शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, जिलों के अध्यक्ष समेत अन्य शामिल होंगे।पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा की रणनीतिक तैयारी को लेकर भी अधिवेशन में चर्चा हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि दो दिनों के कार्यक्रम में संगठन के कार्यक्रमों पर बात होगी, आगामी अभियानों पर बात होगी। प्रदेश में कैसे भाजपा के बेहतर काम हुए हैं उनकी भी चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 17 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पंजीकरण सुबह 11 बजे से किया जाएगा तथा उद्घाटन सत्र दोपहर तीन बजे प्रारंभ होगा। अधिवेशन के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विचार विमर्श होगा।इस दौरान विभिन्न राज्यों में हो रही चुनावी तैयारियों का भी प्रेजेंटेशन होगा। अधिवेशन का समापन सत्र 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *