उमरिया में हाथी के कुचलने से 65 साल के व्यक्ति की मौत, हमले में नाती भी घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

उमरिया ।   उमरिया जिले में वन अमले की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना मानपुर से सटे ग्राम गोवर्दे के पुन्हाई तालाब की है। जहां जंगली हाथी के हमले में मानपुर के अरुणोदय प्यासी (65) की दर्दनाक मौत हो गई है। हाथी के हमले में  मृतक का नाती भी गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार करीब एक हफ्ते से जंगली हाथी राजेन्द्र सिंह के बाड़ा के आसपास रह रहा था। वह आसपास के गांव दुलहरा, कछौन्हा, बांसा, घघोर समेत अन्य में घुसकर खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा रहा था। हाथी के उत्पाद मचाने की जानकारी वन अमले को भी दी गई थी। इसके बाद भी वन अमला हाथी की निगरानी भी नहीं रख सका। बुधवार सुबह हाथी ने वन क्षेत्र से नगर में प्रवेश किया और खेतों में घुसकर फसल खराब करने लगा। इस दौरान हाथी ने अरुणोदय पयासी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में घटना स्थल पर मृतक का नाती भी घायल हुआ है। उसके पैर में गम्भीर चोट आई है, उसे इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *