पटवारी के बयान पर BJP सांसद का पलटवार, बोले- कर्ज लिया है तो फेरने की भी है ताकत

खंडवा ।    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा की 18 साल की शिवराज सरकार को झूठ का मामा, और दो माह की मोहन यादव की सरकार को कर्ज का काका बताया था। प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में राजनीतिक बयान बाजी का दौर भी शुरू हो चला है। बुधवार को जारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए खंडवा लोकसभा सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार लगातार विकास कर रही है। कांग्रेस ने इस देश को 60 साल तक लूटा है, तो वहीं 15 महीने की उनकी सरकार में कांग्रेस ने लूट की दुकान खोल रखी थी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के लगातार लिए जा रहे कर्ज पर पाटिल ने कहा कि सरकार ने कर्ज लिया है तो उसे फेरने की भी ताकत उसमें है।  बता दें बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा की 18 साल की शिवराज सरकार को झूठ का मामा, और दो माह की मोहन यादव की सरकार को कर्ज का काका बताया था। खंडवा लोकसभा सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित एस्केलेटर और लिफ्ट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार किया है। सांसद पाटिल ने अपने बयान में कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए भाजपा सरकार के विकास को गिनाया है। वहीं इस विकास के चलते ही प्रदेश और देशभर में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत और जनता का आशीर्वाद मिलना बताया है।

15 महीने लगा रखी थी लूट की दुकान

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि लुटेरों की सरकार तो किसकी थी, वह आपने और हमने देखा है। यदि हम झूठ बोलते, लूटते। तो आज जनता इतने भारी बहुमत के साथ आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को नहीं देती। उनके पास बोलने को कुछ नहीं है। लूटा तो उन्होंने 60 साल इस देश को है और 15 महीने में भी जो लूट की दुकान उन्होंने लगाकर रखी थी। इसीलिए जनता ने उन्हें उखाड़ कर फेंका है। वह लोग यह सब छोड़ विकास की बात भी तो करें। विकास के काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है और कांग्रेस के पास इसके अलावा बोलने को कुछ नहीं है।

कर्जा फेरने की भी ताकत सरकार में है

वहीं प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो माह में 15 हजार करोड़ का कर्ज लिए जाने को लेकर खंडवा सांसद पाटिल ने कहा कि आज गरीबों को भरपेट भोजन मिल रहा है, गरीबों की चिंता सरकार कर रही है। क्षेत्र का विकास सरकार कर रही है। विकास के मामले में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। तो आपको किसने रोका था, विकास करने के लिए। अब आपके पास कुछ बोलने को नहीं है तो बोल रहे हैं की कर्ज हो रहा है। अरे, कर्जा हो रहा है तो कर्जा फेरने की भी ताकत सरकार में है, और हम लोग उसका सही उपयोग कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *