पीसीसी में आज लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में होगी जूम मीटिंग

कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, विवेक तन्खा, जितेन्द्र सिंह और उमंग सिंघार जूम से जुडकर बैठक में होंगे शामिल
प्रदेश के विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारी जुड़ेगे जूम के माध्यम से

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में रविवार, 25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सेंट्रल वॉर रूम में प्रदेश के विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से जुड़कर जूम के माध्यम से बैठक आहूत की गई है।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्रीद्वय कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी जूम के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशियों सहित विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारी जूम के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश आगमन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाये जाने पर चर्चा की जायेगी।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *