चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, 150 जितने वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल

अहमदाबाद| गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटके लग रहे हैं| एक ओर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने में व्यस्त थी, दूसरी ओर गुजरात में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का भगवा धारण कर लिया| दक्षिण गुजरात के डांग जिले के करीब 150 जितने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली| बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस और आप में भगदड़ मची है| गुजरात में अब तक कांग्रेस के 2, आप का 1 और 1 निर्दलीय समेत 4 विधायक इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर चुके हैं| कांग्रेस और आप छोड़ भाजपा जॉइन करने का सिलसिला थम नहीं रहा| इसी कड़ी में डांग जिले धवलीदोड, कोटबा, धूळबा और घुबीटा इत्यादि गांवों के 150 जितने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व सरपंच सयजुभाई जानुभाई ठाकरे की अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया| इस मौके पर भाजपा संगठन प्रमुख किशोर गावित, गुजरात सरकार के उप मुख्य दंडक विजय पटेल, संगठन महामंत्री हरिराम सावंत और जिला पंचायत के उप प्रमुख भरत भोये उपस्थित रहे| फिलहाल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा जॉइन करने से डांग जिले की राजनीति गरमा गई है|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *