कंटेनर से आ रही थी अजीब आवाजें…डरते हुए जब खोला तब उड़ गए होश 

वाशिंगटन । कई बार लोगों की छोटी सी लापरवाही किसी की जान खतरे में डाल सकती है। इसके बाद पछतावे के सिवा कुछ नहीं रह जाता है। कुछ ऐसा ही अमेरिका के फ्लोरिडा में देखने को मिला। दरअसल एक कंटेनर से अजीब आवाजें आ रही थीं। किसी को भनक नहीं थी कि उसमें आखिर क्या है। लेकिन जब कंटेनर को खोला गया तब किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।  इसके भीतर एक महिला मौजूद थी। जो कि एक सप्ताह से उसमें फंसी हुई थी। महिला करीब एक हफ्ते पहले ही लापता हुई थी।  
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा में महिला कंटेनर में मिली है। पुलिस ने बताया कि 52 साल की मार्लेनी लोपेज को आखिरी बार सोमवार को उनके घर पर देखा गया था। वे अपने बेटे को लेने घर से निकली थीं। लेकिन फिर नहीं लौटीं। उनके साथ काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जांचकर्ताओं ने परिवार से पूछताछ की, आसपास की लोकेशन चेक कीं और लापता होने के पोस्टर लगा दिए। 
तभी उन्हें पता चला कि एक महिला शिपिंग कंटेनर में कैद मिली है। लोपेज कंटेनर के दरवाजे को पीट रही थीं। किसी ने उनकी आवाज सुनी और वहां जाकर देखा। लोपेज ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कंटेनर में कैसे बंद हुईं। वहां किन परिस्थितियों में यहां फंसी, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इसके पहले भी अमेरिका से ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसमें कंटेनर के भीतर एक कुत्ता फंसा हुआ था। वहां एक हफ्ते से भूखा प्यासा था। उस देखकर अधिकारियों का दिल पसीज गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *